Yadea Electric Scooter 2025: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी से बदलाव आ रहा है। अब तक जहाँ अधिकतर स्कूटर्स लिथियम-आयन बैटरी पर चलते थे, वहीं अब एक नई तकनीक की एंट्री हो गई है – सोडियम-आयन बैटरी। चीन की मशहूर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Yadea ने इस नई बैटरी तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो आने वाले समय में भारतीय बाजार के लिए भी गेम चेंजर साबित हो सकता है।
Yadea का नया स्कूटर पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी से हटकर सोडियम-आयन बैटरी पर आधारित है। यह तकनीक न केवल ज्यादा टिकाऊ है बल्कि किफायती भी मानी जाती है। फिलहाल यह स्कूटर चीन में उतारा गया है, लेकिन इसकी चर्चा भारत में भी जोर पकड़ रही है।
Yadea Electric Scooter Specification
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आधुनिक तकनीक से भरपूर फीचर्स मिलते हैं जैसे:
- डिजिटल डिस्प्ले
- एलईडी हेडलाइट्स
- स्मार्ट कनेक्टिविटी
- रिमूवेबल बैटरी (कुछ वेरिएंट्स में)
- एर्गोनॉमिक डिज़ाइन जिससे लंबी सवारी भी आरामदायक होती है
इसके अलावा, कई मॉडलों में डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर और शॉक एब्जॉर्बर जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।
Yadea Electric Scooter Mileage
Yadea स्कूटर्स में इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है। इनकी पावर रेंज 1200W से लेकर 2400W तक होती है। उदाहरण के लिए, Yadea G5 में 1800W की मोटर दी गई है, जो 60 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है। यह मोटर ना के बराबर आवाज करती है और मेंटेनेंस फ्री है।
स्कूटर की बैटरी परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो यह एक बार चार्ज करने पर 60 से 100 किमी की दूरी तय कर सकता है। Yadea C1S मॉडल में 80 किमी की रेंज मिलती है, जबकि T5 वेरिएंट 100 किमी तक चलता है। बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में औसतन 4 से 6 घंटे का समय लगता है।
Yadea Electric Scooter Price
Yadea स्कूटर्स की कीमत भारत में लगभग ₹80,000 से ₹1.5 लाख के बीच हो सकती है। मॉडल और फीचर्स के अनुसार यह कीमत ऊपर-नीचे हो सकती है। Yadea G5 की अनुमानित कीमत करीब ₹1.2 लाख है। हालांकि, भारत में मिलने वाली सरकारी सब्सिडी के बाद यह कीमत और भी कम हो सकती है।
Yadea का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भविष्य की बैटरी तकनीक के साथ आता है। किफायती कीमत, बेहतर रेंज और शानदार फीचर्स इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। अगर यह भारत में लॉन्च होता है तो यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है